फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sandeshkhali Row: भाजपा सांसद की शिकायत पर सुनवाई नहीं कर सकी लोकसभा समिति, जानें किस वजह से नहीं हो पाई बैठक

Mon, 19 Feb 2024 04:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sandeshkhali Row: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अलावा दिलीप घोष और कल्याण बनर्जी सहित तीन सांसद (सदस्य) बैठक के लिए पहुंचे। जबकि एक और सांसद ने हस्ताक्षर करने के बाद जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
नया संसद भवन - फोटो : एजेंसी (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार की शिकायत पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति को सोमवार को विचार करना था। लेकिन, समिति के न्यूनतम आवश्यक सदस्यों की संख्या की कमी के कारण बैठक नहीं हो सकी। इस घटनाक्रम पर भाजपा के भीतर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है, क्योंकि समिति के कुछ सदस्य नहीं पहुंचे। 

विज्ञापन

बैठक में पहुंचे तीन सदस्य
सू्त्रों ने बताया कि समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अलावा दिलीप घोष और कल्याण बनर्जी सहित तीन सांसद (सदस्य) बैठक के लिए पहुंचे। जबकि एक और सांसद ने हस्ताक्षर करने के बाद जाने का फैसला किया।

भाजपा सांसद की शिकायत
मजूमदार ने शिकायत की थी कि उन्हें संदेशखाली जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके बाद विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्हें राज्य की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बर्बरता और जानलेवा चोटों का सामना करना पड़ा। समिति ने बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अन्य अधिकारियों को आज सुबह करीब साढ़े दस बजे पेश होने के लिए कहा था। हालांकि, अपनी व्यस्तताओं के कारण अधिकारी पेश नहीं हुए। इस बीच, सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को समिति की ओर से जारी नोटिस पर रोक लगा दी और उनकी याचिका पर चार हफ्ते बाद सुनवाई तय की। 

सीजेआई ने सुनवाई की
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने पश्चिम बंगाल के अधिकारियों की याचिकाओं पर सुनवाई की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समिति यह देखते हुए इस मामले में आगे बढ़ सकती है कि शीर्ष अदालत का फैसला उसकी तय बैठक के बाद आया है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के बावजूद मजूमदार की शिकायत समिति के एजेंडे में बनी हुई है। लेकिन जरूरी सदस्यों की संख्या की कमी की वजह से तय किया गया कि इसमें आगे नहीं बढ़ा जा सकता है। 
विज्ञापन

समिति में अन्य सदस्य कौन हैं
सुनील कुमार सिंह और दिलीप घोष भाजपा से हैं। जबकि कल्याण बनर्जी तृणमूल कांग्रेस से हैं, जो संदेशखली विवाद को लेकर इन दिनों भाजपा के साथ सियासी बहस में उलझे हुए है। संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। भाजपा के राजू बिष्ट, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, सीपी जोशी, राजीव प्रताप रूडी, कांग्रेस केके सुरेश, द्रमुखे के टीआर बालू और बीजद के अच्युतानंद सामंत समिति के अन्य सदस्य हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें