फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samwad Big Quotes: परिवारवाद पर अखिलेश, औरंगजेब पर मुंतशिर और 'छावा' की कविता, पढ़ें संवाद के दूसरे दिन का सार

Fri, 18 Apr 2025 02:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: लखनऊ में दो दिनों तक अमर उजाला संवाद का मंच सजा। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं हुईं। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ...
विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'अमर उजाला संवाद' के दूसरे दिन पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज पांडे, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने भारतीय सेना की तैयारियों और विकसित भारत में सशस्त्र बलों के योगदान पर अपनी बात रखी। अखिलेश ने सरकार पर जमकर निशाना साधा तो केशव ने उन पर पलटवार किया। अब ग्राफिक के जरिए जानते हैं आज के कार्यक्रम की झलकियां...

विज्ञापन


1. पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रिटायर्ड) मनोज पांडे
पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) मनोज पांडे ने संवाद के मंच की शोभा बढ़ाई। इस दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने भारतीय सेना की तैयारियों और विकसित भारत में सशस्त्र बलों के योगदान पर अपनी बात रखी। अपने संबोधन में पूर्व सेना प्रमुख ने पड़ोसी देशों के साथ लगी देश की सीमाओं पर चुनौतियों और भविष्य के खतरों पर खुलकर बात की। पढ़ें
विज्ञापन




2. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि हम संवादी लोग हैं, दूसरी तरफ एकवादी लोग हैं। हम सब लोग संविधान से चलना चाहते हैं और कुछ लोग मन विधान से चलाना चाहते हैं। नेताजी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने विरासत में जो हम लोगों को समाजवाद दिया है और समाजवादी आंदोलन दिया है। हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि हम लोगों की अगले कई वर्षों तक उस आंदोलन को ले जाने की जिम्मेदारी है। पढ़ें




3. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
'संवाद' के दूसरे दिन 'बदलता प्रदेश... उत्तर प्रदेश' के सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस सत्र के दौरान जब उसने उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संबंधित और उस समय की बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि एक बार तो इस निर्णय ने मुझे भी चौंका दिया था, लेकिन अगर पार्टी ने मुझे कोई जिम्मेदारी दी है तो मैंने उसका पूरी तरह से निर्वाहन किया और अपनी पूरी क्षमता के साथ इस पर काम किया। इसके बाद जनता जर्नादन की कृपा हुई, 325 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी का 14 वर्ष का यूपी में वनवास खत्म हुआ और समाजवादी पार्टी के कुशासन से मुक्ति मिल गई। पढ़ें


4. हर्षवर्धन वर्मा, कंटेंट क्रिएटर
अमर उजाला संवाद में कॉन्टेंट क्रिएटर हर्षवर्धन वर्मा ने बताया कि 2020 से पहले अयोध्या को विवाद के रूप में देखा जाता था, लेकिन उनके लिए यह आस्था का केंद्र है। हर्षवर्धन वर्मा ने कहा कि अयोध्या एक आध्यात्मिक शहर है और उनका जीवन रामलला के लिए समर्पित है। पढ़ें 


5. स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज
स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज भी मंच पर पहुंचे। वे एक उद्यमी नहीं एक पूरा इकोसिस्टम हैं। वे डिजिटल स्पेस में नए समय के स्टार्टअप क्रिएट करते रहे हैं। जूपी, सिटी मॉल जैसी कंपनियों में उनका निवेश है। अमर उजाला के मंच पर स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी चर्चा के बाद यहां से एक सफल उद्यम निकले यह मेरी इच्छा है। उन्होंने कहा कि असफलता के समय सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आप अपने आपको कैसे मोटिवेट करते हैं। इसमें सबसे अधिक जरूरी है कि आप ऐसे लोगों के बीच रहें जो आपको रे ऑफ होप देता रहे। सबसे जरूरी है आपका माइंडसेट। इस दुनिया में जीवन का सफर सिर्फ माइंडसेट से जीता जा सकता है। पढ़ें



6. कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा
मनोरंजन जगत में अपनी कॉमेडी और क्रिएटिविटी के लिए मशहूर अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा 'संवाद' में शामिल हुईं। उन्होंने रणवीर अल्लाहबादिया मामले पर भी बात की। स्नेहिल ने कहा कि बेतुकी बातें कहकर लोकप्रिय होने का चस्का गड़बड़ है। बोलने की आजादी जरूरी है। लेकिन, क्या बोलना है यह जिम्मेदारी आपकी है। पढ़ें


7. एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन एआई, तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्टार्टअप सहित कई महत्वपूर्ण पर विषयों पर बातचीत करने के लिए एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार आए। उन्होंने एआई और एआई प्रशिक्षण पर विस्तार से बात की। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले समय में तकनीकी शिक्षा की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। पढ़ें


8. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पांच हजार की आबादी पर एक छोटा अस्पताल हम बना रहे हैं। जहां सीएचओ की नियुक्ति होगी। 14 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें होंगी। जच्चा बच्चा के टीकाकरण की सारी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा 58 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध हैं। ये सभी सुविधाएं नि:शुक्ल हैं। पढ़ें




9. अभिनेता अमित सियाल और विनीत कुमार सिंह
संवाद के दूसरे दिन अभिनेता अमित सियाल और विनीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की है। विनीत कुमार सिंह ने कहा, 'यहां संवाद में बुलाने के लिए अमर उजाला का बहुत-बहुत धन्यवाद। लखनऊ आना, उत्तर प्रदेश आना मेरे लिए घर आने जैसा होता है। यहां आना ऐसा लगता है, घर के आंगन में बैठा हूं और घर के आंगन में बैठना सुखद ही होता है। थिएटर में हम दोनों लोगों की फिल्में एक साथ चल रही हैं। जाट और केसरी चैप्टर 2। पढ़ें




10. गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर
गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर ने अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में भगवान राम, फिल्म आदिपुरुष समेत कई मुद्दों पर अपनी बेवाक राय रखी। मनोज मुंतशिर बोले, ‘लाइफ में कोई तजुर्बा बुरा नहीं होता सब अच्छे होते हैं। आदिपुरुष एक गलती थी एक भूल थी। जिसके लिए मुझे मेरे देश ने, मेरे भारतवर्ष ने, अवध की इस मिट्टी ने बहुत बड़ा दिल दिखाते हुए माफ कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे आज भी अमर उजाला के ऋणी हैं कि इसी संस्थान ने उन्हें साल 2017 में जीवन का पहला बड़ा मंच दिया था। वहीं औरंगजेब की कब्र तोड़ने और कुमार विश्वास, तैमूर विवाद पर कहा कि- बच्चे पर राजनीति करना छोटी सोच है। पढ़ें





11. पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना
पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी अमर उजाला संवाद 2025 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर कई किस्से सुनाए और साथ ही युवा खिलाड़ियों को सलाह भी दी।इस दौरान सुरेश रैना ने कहा- यूपी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है। उत्तर प्रदेश इतना बड़ा राज्य है कि यहां चार रणजी ट्रॉफी टीम बननी चाहिए। हमारा नॉर्थ अलग है, साउथ अलग है, वेस्ट अलग। पढ़ें



12. कोटक म्चूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह
अमर उजाला संवाद के मंच पर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज जुटे। 'बाजार: क्या करें, क्या न करें' सत्र के दौरान कोटक म्चूचुअल फंड के सीईओ नीलेश शाह और व्हाइट ओक कैपिटल मैनेजमेंट के सीईओ आशीष सोमैया ने बताया कि निवेश कैसा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली का उदाहरण दिया। पढ़ें



संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें