फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर वानखेड़े मामला: बहन यास्मीन ने नवाब मलिक के खिलाफ महिला आयोग को लिखी चिट्ठी, पुलिस को भी दी शिकायत

Wed, 27 Oct 2021 10:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

यास्मीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिखकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है। साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
Yasmin Wankhede - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। एनसीपी नेता नवाब मलिक रोजाना नए खुलासे कर रहे हैं। मामला पारिवारिक सदस्यों को मामले में घसीटने तक पहुंच चुका है। अब समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने नवाब मलिक पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन


मामला दर्ज करने की मांग
यास्मीन ने नवाब मलिक की बयानबाजी को लेकर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्ठी लिखकर अपने अधिकारों की रक्षा करने की अपील की है। 

हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया जिसमें नवाब मलिक को ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के खिलाफ कोई भी टिप्पणी नहीं करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। मुंबई निवासी कौसर अली ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। अली का दावा है कि वह नशेड़ियों के पुनर्वास के लिए काम करता है। 
विज्ञापन


उन्होंने हाईकोर्ट से मलिक को एनसीबी या आर्यन खान मामले से जुड़ी किसी अन्य जांच एजेंसी के अधिकारियों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करने का निर्देश देने का आग्रह किया। याचिकाकर्ता के वकील अशोक सरोगी ने मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक की पीठ से तत्काल सुनवाई की मांग की। लेकिन हाईकोर्ट ने सरोगी को अवकाश पीठ से संपर्क करने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें