फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी विध्वंस: आरएसएस नेता ने कहा- कानूनी प्रक्रिया से ठगा महसूस होने पर हिंदुओं ने तोड़ी मस्जिद

Mon, 13 Dec 2021 01:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

अरुण कुमार ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 38 साल लंबा आंदोलन समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से एक सकारात्मक और रचनात्मक आंदोलन था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार का कहना है, बाबरी ध्वंस का कारण था कि हिंदुओं को लगता था, विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए कानूनी प्रक्रिया के नाम पर उन्हें ठगा जा रहा है।

विज्ञापन


किताब ‘सबके राम’ का विमोचन करने के बाद उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए चलाए गए 38 साल लंबे आंदोलन का परिणाम सकारात्मक और रचनात्मक रहा। इसका एक मकसद समाज में बदलाव लाना भी था। बाबरी ध्वंस त्वरित प्रतिक्रिया नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने हिंदू समाज को जगाया। इससे यह धारणा भी टूटी कि हिंदू समाज कायर हैै और जाति, भाषा, धर्म जैसे मतभेदों के कारण किसी भी मुद्दे पर एक नहीं हो सकता। इस आंदोलन ने इस बात को भी झुठलाया कि पश्चिमी शिक्षा और मूल्यों के कारण 20-25 साल से नई पीढ़ी में अपने धर्म के प्रति आस्था कम है।
विज्ञापन


हिंदू कायर नहीं 
अरुण कुमार ने कहा कि राम मंदिर के लिए आंदोलन अद्भुत था, इसकी वजह से हिंदू जागे और इस धारणा को भी बदल दिया कि हिंदू कायर हैं। साथ ही कहा कि लोगों को लगता था हिंदू एक साथ नहीं आ सकते। यह एक आम धारणा थी कि हिंदू समाज विभिन्न जातियों, भाषाओं, क्षेत्रों, छोटे समूहों और उनके संबंधित मतभेदों के कारण एक साथ नहीं आ सकता है। 

अपनी बात रखते हुए अरुण कुमार ने कहा कि आंदोलन का नेतृत्व करने वालों के मन में यह दृढ़ था कि यह एक देश, एक व्यक्ति एक संस्कृति है, लोगों द्वारा अलग-अलग पूजा के तरीकों के बावजूद, विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं। वे एक सामंजस्यपूर्ण समाज के सपने के साथ काम कर रहे थे।

 25 सालों में सबके दिल में राम को स्थापित करना है
आगे कहा कि अयोध्या में शानदार राम मंदिर बन रहा है और इसका निर्माण तेजी से चल रहा है। राम मंदिर का निर्माण हिंदू समाज की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा लेकिन आने वाले 25 सालों में अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमको आने वाले 25 सालों में सबके दिल में राम को स्थापित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें