राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भागवत सात अक्टूबर से केरल में हैं। वह राज्य में आरएसएस के अखिल भारतीय नेताओं की बैठक के लिए पहुंचे हैं।
जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे सेंथिल बालाजी, सुनवाई आज
गिरफ्तार तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने मंगलवार को जमानत के लिए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन के समक्ष बालाजी की ओर से वरिष्ठ वकील एन आर एलंगो पेश हुए और अदालत से मामले की जल्द सुनवाई करने का अनुरोध किया। न्यायाधीश ने कहा कि वह जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेंगे।
गूगल को पल्स कैंडी से कैंसर होने संबंधी वीडियो हटाने का आदेश
हाईकोर्ट ने यूट्यूब पर मौजूद उन वीडियो को हटाने का आदेश दिया, जिनमें झूठा दावा किया गया था कि कैंडी पल्स से कैंसर हो सकता है। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने गूगल को आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने वालों की पहचान और विवरण का खुलासा करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यद्यपि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संरक्षित किया जाना चाहिए, लेकिन दावे विश्वसनीय परीक्षण रिपोर्ट पर आधारित होने चाहिए।
कर्नाटक : हिंसा के बाद गणेश प्रतिमा जुलूस पर लगाई रोक
गणेश उत्सव के दौरान हिंसा के बाद बंगलूरू शहर में पुलिस ने जुलूस और डीजे नृत्य पर प्रतिबंध लगा दिया। पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने पुलिस को अब से गणेश जुलूस की अनुमति न देने का निर्देश दिया है। गणेश जुलूस के दौरान शहर के कई हिस्सों हलासुर, येदियुर और अदुगोडी इलाकों समेत कई जगहों पर झड़पें हुई थीं।
परमाणु खनिज रियायत नियम में 27 प्रावधान अपराध की श्रेणी से बाहर
खान मंत्रालय ने परमाणु खनिज रियायत नियम, 216 में संशोधन के जरिए 27 प्रावधान अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने नियमों को आसान बनाने का लक्ष्य पूरी तरह हासिल कर लिया है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इन प्रावधानों को अनुपालन बोझ घटाने और व्यापार सुगमता सुनिश्चित करने के अभियान के तहत अपराध की श्रेणी से बाहर किया गया है। बयान के मुताबिक, 2 अक्तूबर से विशेष अभियान 3. शुरू हुआ था और इसी दौरान मंत्रालय ने परमाणु खनिज रियायत नियम, 216 में संशोधन प्रक्रिया आसान बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया।
अक्षय ने की तौबा, कहा-नहीं करेंगे पान मसाले का प्रचार
अभिनेता अक्षय कुमार ने एक पान मसाला ब्रांड के एंबेसडर के रूप में वापसी की खबर को ‘फर्जी खबर’ करार दिया है। अभिनेता ने कहा कि पिछले साल सार्वजनिक रूप से ब्रांड के साथ अपने संबंध खत्म करने के बाद उन्होंने इस उत्पाद से दूरी बना ली है। ‘एक्स’ पर एक लेख साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, पान मसाला के एंबेसडर के रूप में अक्षय कुमार की वापसी। नए विज्ञापन में अजय देवगन और शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे। अक्षय ने कहा कि यह विज्ञापन 221 में फिल्माया गया था।
विमान में महिला सहयात्री से छेड़छाड़ पर युवक गिरफ्तार
एक निजी एयरलाइन की पुणे-नागपुर उड़ान में एक महिला सह-यात्री से छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने फिरोज शेख (32) को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि फिरोज इंजीनियर है और पुणे का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि चंद्रपुर की रहने वाली शिकायतकर्ता महिला अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए नागपुर जा रही थी। आरोप है कि नागपुर हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
भारत इस सप्ताह करेगा ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा सम्मेलन की मेजबानी
भारत इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में आठवें ब्रिक्स अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इसमें 6 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) की अध्यक्ष रवनीत कौर ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि सम्मेलन में सात सत्र होंगे। सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य सहयोग को बढ़ावा देना और ज्ञान को साझा करना है।