फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: अल्पसंख्यकों से मुलाकात के लिए भाजपा चलाएगी मुहीम, विस चुनावों के बाद शुरू होगा स्नेह वंदन अभियान

Wed, 11 Oct 2023 06:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अल्पसंख्यक स्नेह संवाद के तहत बूथ की मजबूती, अल्पसंख्यकों के साथ विशेष संपर्क, महिला सम्मेलन और सूफी संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसका तानाबाना प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास और देशभक्ति व राष्ट्रवाद से प्रेरित रहेगा।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन हासिल करने के लिए भाजपा 2024 के संसदीय चुनाव से पहले 'अल्पसंख्यक स्नेह संवाद' अभियान चलाएगी। पार्टी की ओर से कहा गया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अल्पसंख्यक स्नेह संवाद अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की तिथियां अभी घोषित नहीं की गई हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद इस अभियान को शुरू कर अगले साल लोकसभा के चुनाव तक चलाया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्तर पर एक सभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस अभियान के जरिये मोदी मित्र और केंद्रीय योजनाओं की लाभार्थी महिलाएं अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाड़ियों और प्रभावशाली नेताओं से संपर्क साधेंगे। अभियान की शुरुआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

स्नेह संवाद में बूथ की मजबूती पर जोर

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों का कहना है कि अल्पसंख्यक स्नेह संवाद के तहत बूथ की मजबूती, अल्पसंख्यकों के साथ विशेष संपर्क, महिला सम्मेलन और सूफी संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसका तानाबाना प्रधानमंत्री मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत, सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास और देशभक्ति व राष्ट्रवाद से प्रेरित रहेगा। सूत्रों ने कहा, संपर्क अभियान सबका विकास, लेकिन किसी का तुष्टीकरण नहीं के के सूत्र वाक्य पर आधारित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें