फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 से पहले उत्तर प्रदेश में RSS ने की ये बड़ी प्लानिंग

Tue, 13 Mar 2018 08:46 PM IST
संतोष सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की नागपुर में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (9-11 मार्च) में मिशन 2019 पर भी चर्चा की गई है। गोरक्ष प्रांत सहित यूपी के चार प्रांतों के पदाधिकारियों से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में जीत की राह यूपी से निकलती है। 

विज्ञापन


वहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। यूपी के आरएसएस संगठन में भी बदलाव किया गया है। चुनाव से पहले ही संघ की ओर से लगाई जाने वाली शाखाओं का विस्तार भी किया जाना है।

आरएसएस ने यूपी का संगठनात्मक ढांचा बदल दिया है। कभी सिद्धार्थ नगर, देवरिया के जिला प्रभारी और गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रहे अनिल को क्षेत्र प्रचारक बनाया गया है। वह कानपुर, अवध, काशी और गोरक्ष प्रांत का कामकाज देखेंगे। 
विज्ञापन


अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक रमेश को काशी क्षेत्र का प्रांत प्रचारक बनाया गया है। यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट से जुड़ा है। इसलिए संगठनात्मक बदलाव को बड़े रूप में देखा जा रहा है। क्षेत्र प्रचारक रहे शिव नारायण को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। शिव नारायण को राष्ट्रीय प्रकाशन का दायित्व मिला है।

चुनाव से पहले मेगा शो
2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गोरक्ष प्रांत में आरएसएस का बड़ा कार्यक्रम में होगा जिसमें सर संघ चालक मोहन भागवत से लेकर आरएसएस के तमाम पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसकी तैयारी में गोरक्ष प्रांत के पदाधिकारी जुट गए हैं। 

नवंबर 2018 से फरवरी 2019 के बीच संभावित इस कार्यक्रम में करीब चार लाख स्वयंसेवकों को शामिल कराने की योजना है। गोरक्ष प्रांत में आने वाले 10 जिलों में 1520 शाखाएं लगाने की योजना है। अभी तक इन जिलों में 907 शाखाएं लगती हैं। 

पहले चरण में 332  ऐसे मंडलों में शाखा लगाई जानी है। जहां लोगों से मिलने का काम तो होता है लेकिन शाखाएं नहीं लगती हैं। इसके बाद 381 मंडलों में शाखा का विस्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें