फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरु, चीन-तुर्किये के सामान का करेंगे बहिष्कार

Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

RSS: आरएसएस से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने चीन, तुर्किये और अन्य विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए देशव्यापी अभियान शुरू किया। अभियान को 50 से अधिक संगठनों का समर्थन मिला है और इसे पूरे देश में चलाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वदेशी जागरण मंच ने राष्ट्रव्यापी अभियान का किया शंखनाद - फोटो : एक्स/प्रवीण खांडेलवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) के नेतृत्व में गुरुवार को एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई, जिसें लोगों से चीन, तुर्किये और अन्य विदेशी वस्तुओं और सेवाओं का  बहिष्कार करने की अपील की गई। 

विज्ञापन


स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्वनी महाजन ने बताया कि ‘स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान’ की शुरुआत के लिए आयोजित इस बैठक में व्यापारियों, उद्योगपतियों, किसानों, छात्रों और मजदूरों सहित 50 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और इस पहल को पूरा समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें: राजा रघुवंशी हत्याकांड: फरवरी से बन रही सोनम को गायब करने की योजना, मेघालय पुलिस का खुलासा
विज्ञापन


महाजन ने कहा, बैठक में प्रतिनिधियों ने चीन और तुर्किये की हर चीज के बहिष्कार की मांग की। स्वदेशी जागरण मंच ने देशवासियों से विशेष रूप से चीनी और तुर्किये की वस्तुओं का और सामान्य रूप से सभी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया। 

प्रतिनिधियों का कहना था कि यह अभियान शुरू करने का यह सबसे उपयुक्त समय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चलाया जाएगा और व्यापारियों से अपील की जाएगी कि वे विदेशी वस्तुओं का व्यापार न करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हादसे में गुजरात के पूर्व CM रुपाणी का निधन, जानें भारत में कितने नेताओं की हवाई हादसे में गई जान

महाजन ने यह भी बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान चीन, तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया था। इसके बाद भारत में इन देशों के खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ी है। बीते कुछ हफ्तों में कई भारतीय पर्यटकों ने तुर्किये और अजरबैजान की अपनी यात्राएं रद्द की हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें