इंस्पेक्टर श्रीनीवास राव ने बताया कि एमएलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके परिणामस्वरूप उनके सहायक की मौत हो गई। इस हादसे में चालक और एमएलसी को गंभीर चोट आई है।
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। वहीं एमएलसी पर्वता रेड्डी समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। रायलासीमा एमएलसी का कार दग्दर्थी में एक लॉरी से टकरा गया। इस हादसे में एमएलसी के सहायक वेंकटेश्वरलू की मौत हो गई। वहीं वाहन के चालक को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल एमएलसी को नेल्लोर के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल चिंता करने की कोई बात नहीं है। इंस्पेक्टर श्रीनीवास राव ने बताया कि एमएलसी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसके परिणामस्वरूप उनके सहायक की मौत हो गई। इस हादसे में चालक और एमएलसी को गंभीर चोट आई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।