फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: नासिक में भीषण सड़क हादसा, वाहनों से टकराई छात्रों से भरी कार, पांच की मौत

Sat, 10 Dec 2022 10:06 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के आठ छात्रों का एक समूह नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
नागपुर में सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां छात्रों से भरी एक कार दो अन्य वाहनों से टकरा गई। हादसे में पांच छात्रों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सिन्नर के पास मोहदरी घाट में हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कॉलेज के आठ छात्रों का एक समूह नासिक से सिन्नर की ओर जा रहा था। जब उनकी तेज रफ्तार कार ने लेन पार की, तब ही विपरीत दिशा से आ रही दो अन्य कारों की उससे टक्कर हो गई। कार में सवार सभी छात्रों की उम्र 18-20 साल के बीच बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। साथ ही सामने से आ रही एक कार का चालक भी घायल हो गया। मृतकों में दो महिलाओं भी सामने आई हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें