फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19 in China: चीन में पहली बार लगेंगी विदेशी वैक्सीन, जर्मन नागरिकों के लिए mRNA टीके को मंजूरी

Sat, 10 Dec 2022 09:44 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा था कि चीन जल्द ही अपने यहां मौजूद विदेशी नागरिकों को बायोएनटेक की mRNA वैक्सीन लगाने की मंजूरी देगा।
विज्ञापन
चीन में लगेगी mRNA वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में पहली बार कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए विदेशी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाएगा। चीन सरकार ने जर्मन नागरिकों के लिए विशेष तौर पर mRNA वैक्सीन की छूट दे दी है। बताया गया है कि इसे लेकर जर्मनी और चीन के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत जर्मन नागरिक अपनी मर्जी से जर्मनी में बनी वैक्सीन लगवा सकेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को राजनयिक जरियों से तय किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा था कि चीन जल्द ही अपने यहां मौजूद विदेशी नागरिकों को बायोएनटेक की mRNA वैक्सीन लगाने की मंजूरी देगा। इससे पहले जर्मनी ने भी यूरोप में रह रहे चीनी नागरिकों के लिए चीन में निर्मित साइनोवैक वैक्सीन लगवाने की मंजूरी दे दी थी। इस पर चीन ने खुशी जताई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें