फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: लालू प्रसाद यादव एम्स के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती, अगस्त में भी रूटीन चेकअप के लिए पहुंचे थे अस्पताल

Fri, 26 Nov 2021 08:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लालू प्रसाद यादव इससे पहले अगस्त में भी चेकअप के लिए एम्स पहुंचे थे, यहां से उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया गया था।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती हो गए। बताया गया है कि उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद एम्स में चेकअप के बाद उन्हें एडमिट करा दिया गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि लालू की हालत गंभीर नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ समय से बुखार है। फिलहाल जांच के लिए उनका खून लिया गया है और डॉक्टरों को रिपोर्ट का इंतजार है। 
विज्ञापन


इससे पहले लालू अगस्त में रूटीन चेकअप के लिए भी दिल्ली के एम्स पहुंचे। वहीं लालू के एम्स अचानक पहुंचने से समर्थकों की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन जब यह जानकारी मिली की वे रूटीन चेकअप के लिए यहां आएं हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। लालू प्रसाद इस समय कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और उनका इलाज दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। हालांकि उन्होंने पिछले दिनों बताया था कि उनका स्वास्थ्य तेजी से ठीक हो रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें