फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू का नया दांव, विधानसभा में रखेंगे गुप्त मतदान की मांग

Fri, 28 Jul 2017 09:55 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार के एनडीए का साथ देने से भूचाल आ गया है। नीतीश के RJD-JDU के गठबंधन तोड़ने के फैसले से आरजेडी और यूपीए के पूरे खेमे में खलबली मच गई है। आरजेडी से लेकर कांग्रेस तक नीतीश कुमार को धोखेबाज और दगाबाज बता रही है।
विज्ञापन


वहीं, राजद नेता भाई विरेंद्र ने पार्टी के सभी विधायकों से मिलकर रायशुमारी की है। उन्होंने कहा है कि वे विधानसभा में गुप्त मतदान की मांग रखेंगे। बता दें कि बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने के लिए 20 महीने पहले बना महागठबंधन टूट चुका है और इसकी शुरुआत नीतीश कुमार ने की।

उन्होंने गठबंधन का सम्मान न करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया। बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं गुरुवार को भाजपा के साथ मिलकर फिर से सरकार बना ली।  
विज्ञापन


वहीं, नीतीश के इस फैसले से उन पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस ने नीतीश को अवसरवादी नेता करार दिया तो दूसरी ओर इस गठबंधन के टूटने से सबसे ज्यादा आहत हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश को धोखेबाज बताया।

इतना ही नहीं नीतीश के बीजेपी खेमें में जाने से उनका पुतला भी फूंका गया और साथ ही बिहार में सोनम गुप्ता की तर्ज पर नीतीश कुमार बेवफा हो के पोस्टर भी लगाए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें