फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hima Kohali: SC की रिटायर्ड जज हिमा कोहली ने बताई AI की भूमिका, कहा- कोविड के दौरान न्यायपालिका को मिली मदद

Sat, 12 Oct 2024 10:34 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिटायर्ड जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि तकनीक के जरिये कोविड के दौरान न्यायपालिका की एआई ने वर्चुअल सुनवाई में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के लिए एआई की बेहद सकारात्मक भूमिका है। 
विज्ञापन
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हिमा कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश हिमा कोहली ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया की न्यायपालिका में भूमिका पर विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि तकनीक के जरिये कोविड के दौरान न्यायपालिका की एआई ने वर्चुअल सुनवाई में काफी मदद की। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका के लिए एआई की बेहद सकारात्मक भूमिका है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत उन कुछ न्यायालयों में से एक था, जो कोविड के दौरान भी वर्चुअल रूप से सुनवाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट में जब एआई के जरिये पीडीएफ फाइलें और कागज रहित अदालतें शुरू की गईं तो वे केवल कराधान और मध्यस्थता के मामलों तक सीमित थीं। कोविड के दौरान जब हमारे पास वर्चुअल काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था तो एआई से काफी मदद मिली।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान जब सब कुछ बंद था तो वर्चुअल कोर्ट ने काफी प्रभाव डाला। इस दौरान अदालत के दरवाजे सबके लिए खुले हुए थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यायालय के कर्मचारियों ने भी न्यायाधीशों की काफी मदद की। वह इसलिए रातभर काम करते थे ताकि न्यायिक अधिकारियों को समय पर फाइलें मिल जाएं। 
विज्ञापन


रिटायर्ड जज हिमा कोहली ने कहा कि जैसे-जैसे हम वर्चुअल सुनवाई के आदी हुए तो हाइब्रिड मोड में आ गए। इसने महिला वादियों और महिला वकीलों के लिए शानदार काम किया। इसके जरिये वह घर से अदालत की सुनवाई में भाग ले सकती थीं। सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिस्टम का एक हिस्सा है। इसलिए जरूरी है कि हम सोशल मीडिया के लाभों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हमें अच्छे के साथ बुरे को भी लेना होगा। अच्छे को भी देखना होगा।  सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा कोई सोशल मीडिया पर खाता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर आपको नहीं पता कि आपके आसपास क्या हो रहा है, तो यह आपके लिए बेहतर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें