फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित

Tue, 08 Jan 2019 01:23 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • नब्बे फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थी
  • नौवीं-दसवीं के 18 विद्यार्थियों को मिलेंगे 30-30 हजार रुपये
  • 11-12वीं के 18 विद्यार्थियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये
विज्ञापन
AMAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 36 प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 18 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये और 11-12वीं के 18 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। जल्द ही इन्हें एक-एक अभिभावक के साथ दिल्ली बुलाकर सम्मानपूर्वक छात्रवृत्ति के चेक भेंट किए जाएंगे। छात्रवृत्ति पाने वालों में नब्बे फीसदी से ज्यादा विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला के प्रसार क्षेत्र वाले छह राज्यों के 18 प्रकाशन केंद्रों के जरिए नवंबर में हुई लिखित परीक्षा और उसके बाद हुए साक्षात्कार तथा आवेदकों द्वारा दिए गए कागजात का सत्यापन करके करीब सवा लाख आवेदकों में से इन प्रतिभाशालियों का चयन किया गया है। छात्रवृत्ति पाने वालों में यूपी से 24, उत्तराखंड से चार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा के दो-दो विद्यार्थी शामिल हैं।

नौवीं-दसवीं वर्ग में
 
अनुज सहरिया (रोल नंबर 4710614, जिला मथुरा)
सागर कुमार (रोल नंबर 3910288, हाथरस)
अव्यक्त प्रकाश (रोल नंबर 9910649, इलाहाबाद)
अंकेश कुमार (रोल नंबर 2110026, शाहजहांपुर)
नेहा कुमारी (रोल नंबर 1710098, पंचकूला)
अनुराग थापा (रोल नंबर 3610019, पौड़ी गढ़वाल)
नताशा कौशिक (रोल नंबर 4310232, भिवानी)
आजाद अली (रोल नंबर 4010704, महराजगंज)
हिम्मत शर्मा (रोल नंबर 2610004, जम्मू)
राहुल कुशवाह (रोल नंबर 4610323, पंतनगर)
गौरव जांगड़ा (रोल नंबर 5510232, हिसार)
गोपाल बैंस   (रोल नंबर 5410060, ऊना)
स्वेता सिंह   (रोल नंबर 2910158, बलिया)
हिमांशु तिवारी (रोल नंबर 5010595, हमीरपुर)
अनुराग कुमार (रोल नंबर 9410090, इटावा)
अनमोल सिंह (रोल नंबर 2310295, उन्नाव)
आयुष राणा   (रोल नंबर 9710156, मुजफ्फरनगर)
अमितेश कुमार (रोल नंबर 3210533, संभल)
विज्ञापन


इसी तरह 11-12वीं के वर्ग में
 
आलोक यादव (रोल नंबर 4810316, फिरोजाबाद)
रवि चौधरी   (रोल नंबर 3910770, अलीगढ़)
हितेश तिवारी (रोल नंबर 9922982, जौनपुर)
प्रखर दीक्षित (रोल नंबर 2210672, लखीमपुरखीरी)
दीपांशु शर्मा (रोल नंबर 1710278, पंचकूला)
सचिन कंडारी   (रोल नंबर 3510370, चमोली)
भरत कुमार     (रोल नंबर 4310736, गाजियाबाद)
दीपक कुमार   (रोल नंबर 4021944, कुशीनगर)
श्रुति दत्त   (रोल नंबर 2610046, जम्मू)
सौरव बिष्ट   (रोल नंबर 4610861, नैनीताल)
जितेन     (रोल नंबर 1210223, हिसार)
करण   (रोल नंबर 1810052, शिमला)
सचिन यादव (रोल नंबर 2824450  वाराणसी)
अमर ज्योति   (रोल नंबर 5011496, महोबा)
अंकित पाल   (रोल नंबर 9310301, जालौन)
अरुण कुमार (रोल नंबर 2320943,बाराबंकी)
शिविका   (रोल नंबर 9710976, मुजफ्फरनगर)
अरुण     (रोल नंबर 3210888, संभल)


तो निरस्त हो जाएगी छात्रवृत्ति

परीक्षा परिणाम बनाते समय बहुत सावधानी बरती गई है। सत्यापन के कई दौर के बाद भी अंतिम समय तक कुछ विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती रही। जिन 36 विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया है, अगर उनकी ओर से दी गई जानकारी भविष्य में सत्यापन के दौरान गलत पाई गई तो छात्रवृत्ति निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें