फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़े: बिजली गिरने की घटनाएं 34 प्रतिशत बढ़ीं, 1697 लोगों की हुई मौत

Sun, 18 Jul 2021 07:14 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली

सार

  • साल भर में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई
  • 2019-2020 के बीच में यह आंकड़ा 1.38 करोड़ था
  • एक साल में 1.85 करोड़ बार गिरी बिजली
  • मार्च 2020 से अप्रैल 2021 के दौरान 1697 लोग मारे गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में हर साल बिजली गिरने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है और इनमें पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। ताजा आंकड़ों को देखें तो अकेले भारत में अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के बीच 1.85 करोड़ बार बिजली गिरी।

विज्ञापन


जबकि 2019-2020 के बीच में यह आंकड़ा 1.38 करोड़ था। यानी साल भर में बिजली गिरने की घटनाओं में 34 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मार्च 2020 से अप्रैल 2021 के दौरान 1697 लोग मारे गए।

पंजाब में 331 प्रतिशत, बिहार में 168 प्रतिशत ज्यादा घटनाएं  
शनिवार को सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ पत्रिका द्वारा आयोजित एक सेमिनार में यह जानकारी साझा की गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने में बढ़ोतरी और उसके बढ़ते शहरीकरण व जलवायु परिवर्तन से संबंधों का पता लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों का आकाशीय बिजली से ज्यादा प्रभावित बताया। साल दर साल देखे तो पंजाब में बिजली गिरने की घटनाओं में 331 फ़ीसदी और बिहार में 168 फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें