फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delta Plus Variant: थम नहीं रही डेल्टा वैरिएंट की रफ्तार, अमेरिका में हालात बिगड़े

Sun, 18 Jul 2021 06:32 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली

सार

  • दुनियाभर में डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप बढ़ा, अमेरिका में हालात बिगड़े
  • संक्रमण के मामलों में 70 जबकि मौतों में 26 फीसदी की बढ़ोतरी
  • वैज्ञानिकों का कहना है कि टीकाकरण ही बचाव का एकमात्र विकल्प है, सभी को जल्द से जल्द टीका लगवाना होगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस: डेल्टा वैरिएंट का कहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट का प्रकोप पूरी दुनिया में फैल गया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके यहां संक्रमण से मौतों का ग्राफ बढ़ गया है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि टीका नहीं लगवाने वाले लोग इसकी चपेट में अधिक आ रहे हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की निदेशक रोशेल वैलेंस्की ने बताया कि पिछले सप्ताह की तुलना में अमेरिका में संक्रमण के मामले 70 जबकि मौतों की दर में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीडीसी ने बताया है कि बीते सात दिनों में रोजाना औसतन 26 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जून के अंत में रोजाना ग्यारह हजार मरीज आते थे, जिसकी तुलना में ये आंकड़ा दोगुने से अधिक हो गया है। व्हाइट हाउस की कोविड-19 की समन्वयक जेफ जियांट्स ने बताया कि अरकंसास, फ्लोरिडा, लुसियाना, नेवाडा में संक्रमण की रफ्तार तेज है क्योंकि इन राज्यों में टीकाकरण की दर सबसे कम है।

टीका न लगवाने वाले पहुंच रहे अस्पताल
डेल्टा वैरिएंट को लेकर सीडीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि संक्रमण के कारण अस्पताल पहुंचने वाले 97 फीसदी लोगों ऐसे हैं जिन्हें टीका नहीं लगा है। वैलेंस्की ने बताया कि अमेरिका की अलग-अलग काउंटी में संक्रमण का प्रकोप समय के साथ बढ़ता जा रहा है। पहले की तुलना में संक्रमण दर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पांच में से एक नया मरीज फ्लोरिडा में मिल रहा है जो चिंता का सबब है।
विज्ञापन


हर दिन संक्रमण बढ़ता जा रहा
अमेरिका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ.एंथनी फॉसी का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट वायरस के पुराने रूप की तुलना में अधिक संक्रामक है। दुनिया के 111 देशों में इसकी मौजूदगी का पता चला है। सबसे बड़ी मुश्किल ये है कि हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि टीकाकरण ही बचाव का एकमात्र विकल्प है। सभी को जल्द से जल्द टीका लगवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें