फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: भाजपा और आरपीआई ने मिलाया हाथ, अगला नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे

Fri, 19 Nov 2021 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए आरपीआई ने भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के गठबंधन करने की शुरुआत हो गई है। अगले साल होने वाले इस चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया (आरपीआई) और भाजपा ने गठबंधन करने का फैसला लिया है। आरपीआई ने शुक्रवार को इसे लेकर कहा कि हमारी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी अगला मुंबई नगर निगम चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।

विज्ञापन


आरपीआई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बीते दिनों कहा था कि भाजपा व आरपीआई अगर मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें बहुमत हासिल होगा। अठावले ने कहा था कि मेरा मानना है कि चुनाव में सत्तारूढ़ शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में यदि आरपीआई और भाजपा मिलकर चुनाव लड़ें तो हमें बहुमत मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


पिछली बार भाजपा-आरपीआई गठबंधन ने 82 सीटें जीती थीं, जबकि शिवसेना ने 84। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें