फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: क्या गिरफ्तार शाहजहां शेख ने कबूल किया जुर्म? जानें संदेशखाली मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

Thu, 29 Feb 2024 04:28 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संदेशखाली

सार

शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट में 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी पुलिस को शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे की समय सीमा दी थी।
विज्ञापन
टीएमसी नेता शाहजहां शेख गिरफ्तार। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां ने संदेशखाली मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने अपना कबूलनामा दिया है। कई रिपोर्ट्स ने गुरुवार को दावा किया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसके ही उकसाने पर पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भीड़ ने हमला किया था। हालांकि, पुलिस द्वारा इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि संदेशखाली में यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपी शाहजहां को 55 दिनों तक फरार रहने के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक दावा किया गया है कि पूछताछ के दौरान 53 वर्षीय व्यक्ति ने पांच जनवरी को राशन घोटाला मामले में उसके परिसरों पर छापेमारी कर रही जांच एजेंसी के अधिकारियों पर हमले में अपनी भूमिका को स्वीकार किया।

10 दिन की मिली पुलिस हिरासत
शाहजहां को बशीरहाट कोर्ट में 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद हुई। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी पुलिस को शाहजहां को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे की समय सीमा दी थी।
विज्ञापन


अब तक क्या-क्या हुआ
गौरतलब है कि कई महिलाओं द्वारा शाहजहां और उसके सहयोगियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और जमीन हड़पने का आरोप लगाए गए थे। इसके बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में एक महीने से अधिक समय से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में ही शेख के खिलाफ 100 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इन शिकायतों के आधार पर शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ 376डी (सामूहिक बलात्कार) सहित कई मामले दर्ज किए गए हैं। उनके करीबी सहयोगी शिबाप्रसाद हाजरा और उत्तम सरदार को पहले इसी तरह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस बीच, पश्चिम बंगाल सीआईडी ने शाहजहां के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें