फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leopards: देश में तेंदुओं का कुनबा बढ़ा, मध्य प्रदेश पहले स्थान पर, महाराष्ट्र में रहते हैं 1985 तेंदुए

Thu, 29 Feb 2024 04:27 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को 'भारत में तेंदुओं की स्थिति' रिपोर्ट जारी की। जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक है। प्रदेश में 3,907 तेंदुए हैं। 2018 में प्रदेश में 3,421 से अधिक तेंदुए थे।  
विज्ञापन
leopard - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में तेंदुओं की आबादी में वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में तेंदुओं की अनुमानित आबादी चार साल में बढ़कर 2022 में 13,874 हो गई, जो कि 2018 में 12,852 थी। हालांकि, 2018-24 के दौरान शिवालिक की पहाड़ियों और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाकों में गुलाबी बिल्लियों की संख्या में कमी देखने को मिली है।

विज्ञापन


केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को 'भारत में तेंदुओं की स्थिति' रिपोर्ट जारी की। जिसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश में तेंदुओं की संख्या सबसे अधिक है। 2022 की गणना के अनुसार प्रदेश में 3,907 तेंदुए हैं। 2018 में यहां 3,421 से अधिक तेंदुए थे। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर आता है। यहां गुलाबी बिल्लियों का कुनबा 2018 में 1,690 से बढ़कर 2022 में 1,985 हो गया है। वहीं कर्नाटक में तेंदुओं की संख्या बढ़कर 1,879 और तमिलनाडु में 1,070 हो गई है।

पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि मध्य भारत में तेंदुओं की आबादी थोड़ी बढ़ी है। यहां वर्ष 2018 में 8,071 के मुकाबले 2022 में 8,820 तेंदुए पाए गए हैं। जबकि शिवालिक की पहाड़ियों और सिंधु-गंगा के मैदानों में गुलाबी बिल्लियों की संख्या में गिरावट देखी गई। इन क्षेत्रों में 2022 में 1,109 तेंदुए पाए गए, जबकि 2018 में यह संख्या 1,253 थी।
विज्ञापन


तेंदुओं की संख्या प्रति वर्ष 1.08 प्रतिशत की वृद्धि
बयान में कहा गया है कि पूरे भारत में 2018 और 2022 के दौरान तेंदुओं की संख्या प्रति वर्ष 1.08 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, शिवालिक की पहाड़ियों और गंगा के मैदानी इलाकों में इनकी संख्या में प्रति वर्ष 3.4 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि मध्य भारत और पूर्वी घाट क्षेत्र में सबसे अधिक 1.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

ये हैं तेंदुए की सबसे अधिक आबादी वाले स्थल
रिपोर्ट के मुताबिक, बाघ अभयारण्य या तेंदुए की सबसे अधिक आबादी वाले स्थल नागार्जुनसागर श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश), पन्ना (मध्य प्रदेश) और सतपुड़ा (मध्य प्रदेश) हैं। देश में तेंदुओं की आबादी की पांचवीं गणना 18 राज्यों में पाए जाने वाले बाघ वन आवासों पर केंद्रित है। इसमें चार प्रमुख बाघ संरक्षण अभ्यारण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें