फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: येदियुरप्पा के बचाव में रेणुकाचार्य ने खोला मोर्चा, सीएम विरोधियों को पार्टी से निकालने की मांग

Thu, 08 Jul 2021 05:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक भाजपा में असंतुष्ट के खिलाफ सीएम येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव रेणुकाचार्य ने मोर्चा खोल दिया है।
 
विज्ञापन
येदियुरप्पा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को भाजपा के ही लोगों द्वारा निशाना बनाए जाने के बीच बृहस्पतिवार को उनके राजनीतिक सचिव एमपी रेणुकाचार्य उनके बचाव में खुलकर आए। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सीएम को निशाना बनाने वाले लोगों को पार्टी से निष्कासित करने की मांग करेंगे।

विज्ञापन


कर्नाटक के होन्नाली से विधायक रेणुकाचार्य ने येदियुरप्पा के विरोधियों को इस्तीफा देने और नए सिरे से चुनाव का सामना करने की भी चुनौती दी। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में पार्टी के सत्ता में आने और इसकी प्रगति का श्रेय भी येदियुरप्पा को दिया।

येदियुरप्पा की आलोचना, पार्टी की आलोचना के समान
रेणुकाचार्य ने कहा, 'येदियुरप्पा ने पार्टी को बनाया है, उसे आगे बढ़ाया है। येदियुरप्पा की आलोचना करना भाजपा की आलोचना करने के समान है।' उन्होंने पत्रकारों से कहा कि येदियुरप्पा किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


रेणुकाचार्य ने कहा, 'हम आगाह कर रहे हैं। येदियुरप्पा को शर्मिंदा करने वाले बयान बार-बार देना सही नहीं है। हम विधायक, आलाकमान से मिलेंगे। लोकसभा सत्र शुरू होने पर हम राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे और ऐसे बयान देने तथा भ्रम उत्पन्न करने वालों को निष्कासित करने की मांग करेंगे, क्योंकि इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।' सूत्रों के अनुसार, रेणुकाचार्य ने कुछ विधायकों के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात भी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें