फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब 85 प्रतिशत क्षमता के साथ हो सकेगी हवाई यात्रा, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी अनुमति

Sun, 19 Sep 2021 09:23 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मंत्रालय ने चरणबद्ध तरीके से यात्री क्षमता को बढ़ाया। नया आदेश लागू होने तक 85 प्रतिशत यात्री सफर कर सकेंगे। इससे पहले यह क्षमता 72.5 प्रतिशत थी। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को एयरलाइंस कंपनियों व यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब 85 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ हवाई सफर हो सकेगा। मंत्रालय की ओर से यह छूट कोरोना केस में आई कमी के बाद दी गई है। बता दें, पहले यह क्षमता 72.5 प्रतिशत थी, जिसे बढ़ाकर 85 प्रतिशत किया गया है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना मामलों को देखते हुए मंत्रालय की ओर से 12 अगस्त आदेश जारी किया गया था। इसके तहत 72.5 प्रतिशत क्षमता के साथ ही हवाई यात्रा की अनुमति दी गई थी। मंत्रालय का कहना है कि नया संशोधन अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा। 

धीरे-धीरे बढ़ाई गई यात्री क्षमता 
देश में जब कोरोना मामले चरम पर थे। तब हवाई यात्रा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके बाद यात्री क्षमता को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया गया। पिछले साल मंत्रालय ने 33 प्रतिशत क्षमता के साथ ही फ्लाइट के संचालन की अनुमति दी थी। इस साल एक जून से पांच जुलाई तक इस क्षमता को 50 प्रतिशत किया गया। इसके बाद पांच जुलाई से 12 अगस्त तक बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया। नया आदेश लागू होने से पहले यात्री क्षमता 72.5 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें