फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: एक छात्र से शुरू हुई मुहिम, बेघर लोगों के लिए इन महिला शिक्षकों ने बनवा डाले 150 मकान

Sun, 19 Sep 2021 08:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

केरल के एक स्कूल की प्रधानाचार्या को पता चला कि उनके एक छात्र के पास घर नहीं है। उन्होंने उसकी मदद के लिए चंदे से एक घर बनवाया। इसके बाद अब तक यह कारवां चल रहा है और 150 मकान बेघर लोगों के लिए बनवाए जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
केरल में महिला शिक्षकों ने बनवाए बेघरों के लिए घर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं। लोगों की मदद करना उनका पहला धर्म होता है। केरल की दो महिला शिक्षकों ने इसी धर्म का पालन करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। दरअसल, इन महिला शिक्षकों ने बेघरों के लिए एक या दो नहीं पूरे 150 घर बनवाए हैं। इन घरों में वे लोग रह सकते हैं जिनके पास रहने के लिए छत नहीं है। 

विज्ञापन


इंसानियत का पैगाम देने वाली यह खबर केरल के कोच्चि में पड़ने वाले थोप्पुमद्य की है। यहां के एक स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लिजी चक्कलकल और उनकी एक साथी शिक्षिका ने स्कूल के शिक्षकों, सम्पन्न छात्रों व अन्य लोगों की मदद लेकर यह कार्य किया है। 

एक विद्यार्थी को घर दिलाने से शुरू हुआ कारवां 
सिस्टर लिजी चक्कलकल कहती हैं कि उन्हें पता चला था कि उनके स्कूल में एक ऐसा छात्र भी है, जिसके पास रहने के लिए घर नहीं है। उसकी मदद करने के लिए उन्होंने चंदे से रकम जमा की और उसे घर बनवा कर दिया, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है। इसके बाद तो यह कारवां शुरू हो गया और लोगों की मदद से उन्होंने पूरे 150 घर बनवाए हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने दान की जमीन
महिला शिक्षक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने लोगों से मदद की अपील की। इसके बाद कई लोग आगे आए और हर संभव मदद की। कई लोगों ने अपनी जमीनें भी दान में दी, जिन पर ये घर बनवाए गए। उन्होंने बताया कि हमने पहले ये घर उन छात्रों के परिवारों को दिए, जिनके पास जमीन तो थी लेकिन रहने के लिए घर नहीं था। अब ये घर हर बेघर के लिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें