फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्रूट सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, दो महीने से पुलिस लाइन में ले रहा था प्रशिक्षण

Sat, 29 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रिक्रूट सिपाही मिर्जामुराद (बनारस) के गांव कल्लीपुर निवासी 23 वर्षीय कांबली सिंह यादव पुत्र लालजी यादव ने शनिवार सुबह आत्महत्या की कोशिश की। सुबह रिक्रूट परेड में शामिल होने के बाद वह बैरक में गया। बकाया सिपाही जब मैस में चले गए तब उसने छत पर जाकर धारदार चीज से दोनों हाथों की नस और गला काट लिया। इसके बाद वह छत से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन


रिक्रूट को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस लाइंस में हड़कंप मच गया। एसपी, एएसपी, सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल रिक्रूट को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। अब पुलिस धारदार चीज की तलाश और मोबाइल जुटाने के लिए बैरक खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें