फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: भाजपा ने जारी किया वीडियो, 'ये मोदी है...जवाब देना जानता है'

Sat, 29 Sep 2018 12:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Surgical Strike - फोटो : BJP
विज्ञापन

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को दो साल पूरे हो गए हैं। सरकार इसे 'पराक्रम पर्व' के रूप में मना रही है। देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और भारतीय जवानों के पराक्रम के बारे में बताया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें असली तस्वीरें और फुटेज होने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन


साथ ही इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का वो बयान भी जोड़ा गया है, जिसमें वो आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की बात कहते नजर आ रहे हैं। भाजपा द्वारा ट्वीट किए गए 1.22 मिनट के इस वीडियो के साथ एक संदेश भी लिखा गया है कि हम सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों की वीरता को सलाम करते हैं। 

भाजपा द्वारा जारी किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहते हैं, 'जब कोई आतंकवाद निर्यात करने का उद्योग बनाकर बैठा हो, युद्ध लड़ने की ताकत नहीं है, पीठ पर वार करने के प्रयास करते हों, तो ये मोदी है...उसी भाषा में जवाब देना जानता है।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा है, 'मुझे अपनी सेना पर गर्व है, अपने जवानों पर गर्व है। जो योजना बनी थी, उसको शत-प्रतिशत, रत्ती भर भी गलती किए बिना उन्होंने उसको अंजाम दिया और सूर्योदय होने से पहले वापस लौट कर आ गए। आतंकवाद का निर्यात करने वालों को पता होना चाहिए कि अब हिंदुस्तान बदल चुका है। जब हिंदुस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तब दुनिया को भारत की ताकत का अनुभव होता है कि भारत संयम रखता है, लेकिन जरूरत पड़े तो अपने सामर्थ्य का परिचय भी कराता है।' 

बता दें कि उरी में सेना के कैंप पर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 28 सितंबर की आधी रात को पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया था और सुबह होने से पहले ही अपनी सीमा में दाखिल हो गए थे। इस दौरान सेना ने 29 आतंकियों को मार गिराया था और उनके लांच पैड्स और ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। यह पूरी कार्रवाई सेना ने इतनी सफाई से की थी कि पाकिस्तानी सेना भौंचक्की रह गई थी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें