रिक्रूट सिपाही मिर्जामुराद (बनारस) के गांव कल्लीपुर निवासी 23 वर्षीय कांबली सिंह यादव पुत्र लालजी यादव ने शनिवार सुबह आत्महत्या की कोशिश की। सुबह रिक्रूट परेड में शामिल होने के बाद वह बैरक में गया। बकाया सिपाही जब मैस में चले गए तब उसने छत पर जाकर धारदार चीज से दोनों हाथों की नस और गला काट लिया। इसके बाद वह छत से नीचे गिर गया।
रिक्रूट को लहूलुहान हालत में पड़ा देख पुलिस लाइंस में हड़कंप मच गया। एसपी, एएसपी, सीओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायल रिक्रूट को जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। एसपी पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। अब पुलिस धारदार चीज की तलाश और
मोबाइल जुटाने के लिए बैरक खंगालने में जुटी हुई है।