फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Collection: अक्तूबर में जीएसटी संग्रह रिकॉर्ड स्तर पर , 1.30 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, सितंबर से 36 फीसदी अधिक

Mon, 01 Nov 2021 02:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो अक्टूबर 2021 में जीएसटी संग्रह जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा रहा है।  
विज्ञापन
अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में मांग में आई तेजी का असर जीएसटी संग्रह पर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, इसीका नतीजा है कि अक्टूबर महीने में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह हुआ है। अक्टूबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा है, जो कि जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा रहा है। 

विज्ञापन


 वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह के मोर्चे पर सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी है। पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने में देश का जीएसटी संग्रह बढ़कर पिछले महीने की तुलना में बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सितंबर महीने में यह 1.17 लाख करोड़ रुपये पर रहा था। सरकार द्वारा जारी किए गए आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो अक्टूबर 2021 में जीएसटी संग्रह जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे ज्यादा आंकड़ा रहा है।  यह पिछले साल के समान महीने में हुए संग्रह से 24 फीसदी और 2019-20 के मुकाबले 36 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें