केंद्रीय औषधि प्राधिकरण के विशेषज्ञों ने मंगलवार को सीरम इंस्टीट्यूट में बने कोवोवैक्स टीके के दो से 17 साल तक की उम्र के बच्चों पर दूसरे चरण के ट्रायल को सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
दूसरे चरण के ट्रायल के सीरम ने संशोधित प्रोटोकाल पेश किए थे जिनमें बच्चाें को शामिल करने की पेशकश की थी। विशेषज्ञों की समिति ने इसे तरजीह देते हुए अब बच्चों पर ट्रायल की सिफारिश की है।