देश में महंगाई बड़ा मुद्दा है। मंगलवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MSPI) ने कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स (CPI) यानी खुदरा महंगाई दर और कंज्यूमर फूड प्राइज इंडेक्स (CFPI) जारी की है। इसके मुताबिक, पिछले एक साल के अंदर खुदरा महंगाई में 3.26% की गिरावट दर्ज हुई है जबकि खाने-पीने की चीजों की महंगाई 10.39% कम हुई है। मतलब साफ शब्दों में समझें तो आप अपनी घरेलू जिंदगी में खाने-पीने से लेकर जिन वस्तुओं का उपभोग करते हैं वो सब सस्ता हो गया है।
अब बात पेट्रोल-डीजल और नेचुरल गैस की करते हैं। पेट्रोल-डीजल के दामों में अक्तूबर 2020 से अक्तूबर 2021 तक करीब 15 रुपए का इजाफा हुआ है। इसी तरह नेचुरल गैस यानी एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी में भी 5-15 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम बढ़ने के बाद भी महंगाई दर कैसे कम हो रही है?
कानपुर के डीएवी कॉलेज के अर्थशास्त्री डॉ. मनोज श्रीवास्तव से समझिए क्या है महंगाई का पूरा खेल...