फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से राणा गोस्वामी का इस्तीफा, पार्टी की सदस्यता भी छोड़ी

Wed, 28 Feb 2024 03:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी

सार

राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
राणा गोस्वामी का इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राणा गोस्वामी ने असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया।बता दें कि राणा गोस्वामी जोरहाट से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को इस्तीफा भेजने के तुरंत बाद गोस्वामी नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब उनके भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर पार्टी में शामिल होने की संभावना है। 
विज्ञापन

राणा गोस्वामी के इस्तीफे के बारे में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीएम सरमा ने बताया कि वह कांग्रेस के एक दिग्गज नेता रहे हैं और अगर वह भाजपा में शामिल होते हैं तो वह (हिमंत बिस्वा सरमा) उनके फैसले का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें