फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ' एनसीपी के साथ मिलकर शिवसेना से गद्दारी कर रहे हैं अनिल परब', रामदास कदम का बड़ा आरोप

Sat, 18 Dec 2021 03:22 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, मुंबई

सार

अनिल परब महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में दिसंबर 2019 में परिवहन मंत्री बनाए गए थे। शिवसेना के टिकट पर अब तीसरी बार विधान परिषद में विधायक चुने गए हैं। अनिल परब को सीएम उद्धव ठाकरे का बेहद करीबी माना जाता है। 
 
विज्ञापन
रामदास कदम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना के वरिष्ठ नेता रामदास कदम ने शनिवार को पार्टी के नेता अनिल परब और उदय सामंत पर एनसीपी के साथ मिलकर पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 2014 और 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान पर्यावरण मंत्री रहे कदम ने आरोप लगाया कि दोनों मंत्री उन्हें भी राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कहा कि वह हमेशा शिव सैनिक बने रहेंगे और कभी दल नहीं छोड़ेंगे। साल 2019 में एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाकर राज्य में सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है जब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में मतभेद खुले में सामने आए हैं।

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खत्म करने की कोशिश में हैं दोनों नेता
रामदास कदम ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कदम ने आरोप लगाया कि राज्य के परिवहन मंत्री परब और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सामंत रत्नागिरी जिले में शिवसेना को खत्म करने के लिए एनसीपी के साथ सांठगांठ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परब के खिलाफ बोलने का मतलब शिवसेना विरोधी रुख अपनाना नहीं है। परब और सामंत को मंत्री बनाया गया था ताकि शिवसेना को मजबूत किया जा सके, न कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को खत्म करने के लिए, जिन्होंने पार्टी को अपना पसीना और खून दिया है। कदम ने आरोप लगाया कि कोंकण क्षेत्र शिवसेना का गढ़ है, लेकिन दोनों मंत्री वहां पार्टी के अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। परब रत्नागिरी जिले के संरक्षक मंत्री हैं, जबकि सामंत सिंधुदुर्ग जिले के संरक्षक मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें