फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राज्यसभा MP शक्ति सिंह गोहिल को मिली गुजरात पीसीसी की कमान, जानिए कौन बना पुडुचेरी का अध्यक्ष

Fri, 09 Jun 2023 10:57 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि गोहिल सिंह पहले हरियाणा और दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज थे। गुजरात का अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पुराने पद से मुक्त कर दिया है। अब दीपक बाबरिया एआईसीसी इंचार्ज की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल को गुजरात पीसीसी की कमान सौंपी है। इसके अलावा उन्होंने वी वैथिलिंगम को पुडुचेरी का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि गोहिल सिंह पहले हरियाणा और दिल्ली एआईसीसी इंचार्ज थे। गुजरात का अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें पुराने पद से मुक्त कर दिया है। अब दीपक बाबरिया एआईसीसी इंचार्ज की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने गोहिल की तारीफ की है।

कांग्रेस ने की पूर्व पदाधिकारियों की तारीफ 

विज्ञापन

गुजरात की कमान जगदीश ठाकुर संभाल रहे थे। गुजरात विधानसभा चुनावों में हुई पार्टी की करारी हार के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जगदीश ठाकुर के बाद से पद खाली था, जिसकी जिम्मेदारी अब गोहिल को सौंपी गई है। कांग्रेस ने विधायक वर्षा गायकवाड़ को मुंबई आरसीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने भाई जगताप की जगह ली है। वी वैथिलिंगम ने एवी सुब्रमण्यम की जगह ली है। कांग्रेस ने जगदीश ठाकुर, भाई जगताप और एवी सुब्रमण्यम की सराहना की है।

 गुजरात में कांग्रेस फिर से उठेगी
वहीं, ये जिम्मेदारी मिलने के बाद गुजरात कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस फिर से उठेगी और राज्य के लोगों के आशीर्वाद से अपनी खोई हुई स्थिति को फिर से हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में हम मिलकर गुजरात में टीम भावना से काम करेंगे। जहां तक नई जिम्मेदारी का सवाल है, मैं सभी (राज्य के नेताओं) को साथ लेकर रहूंगा और पूरे समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करूंगा। मुझे विश्वास है कि गुजरात के लोग कांग्रेस को आशीर्वाद और समर्थन देंगे और पार्टी फिर से मजबूती के साथ उठेगी। 
विज्ञापन

चार बार के पूर्व विधायक गोहिल 1992 और 95 के बीच कांग्रेस सरकार में मंत्री थे।उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया। जून, 2020 में वे गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे।  
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें