फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RajyaSabha:सभापति धनखड़ ने उपाध्यक्ष पैनल किया गठित; आठ सदस्यों में चार महिलाएं शामिल

Thu, 01 Feb 2024 07:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राज्यसभा (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media
विज्ञापन

राज्यसभा के सभापति ने आठ सदस्यीय उपाध्यक्ष पैनल का गठन कर दिया है। इस पैनल में चार महिलाओं को शामिल किया गया है। सभापति जगदीप धनखड़ ने बजट सत्र के दूसरे दिन उच्च सदन में पैनल के गठन और इसमें शामिल सदस्यों के बारे में  जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांग्रेस सांसद अमी याज्ञनिक, तृणमूल कांग्रेस सांसद मौसम नूर और भाजपा सांसद रामिलाबेन बेचरभाई बारा और सीमा द्विवेदी को पैनल में शामिल किया गया है। इन सदस्यों के अलावा राज्यसभा के उपाध्यक्ष पैनल में शामिल किए गए लोगों में तेलुगु देशम पार्टी के कनकमेदाला रवींद्र कुमार, वाईएसआरसीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमीरेड्डी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा और भाजपा के लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) डीपी वत्स (सेवानिवृत्त) शामिल हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सभापति या उपसभापति की गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष सदन की अध्यक्षता करने के पात्र होते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें