फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Space: अंतरिक्ष रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग, ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम ने किया अपनी क्षमता का प्रदर्शन

Thu, 01 Feb 2024 05:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Space: पीएसएलवी सी-58 से एक पेलोड पर लॉन्च ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम कक्षा (ऑर्बिट) ने अपनी कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। रक्षा मंत्रालय ने इसे अंतरिक्ष रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग बताया है।
विज्ञापन
पीएसएलवी सी-58 - फोटो : इसरो (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वदेशी रूप से विकसित ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम कक्षा (ऑर्बिट) ने अपनी कार्यक्षमता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया है। इसे पीएसएलवी सी-58 से एक पेलोड पर लॉन्च किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने इसे अंतरिक्ष रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग बताया है। ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रौद्योगिकी विकास निधि (टीडीएफ) योजना के तहत विकसित किया गया है। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, यह अंतरिक्ष रक्षा तकनीक के क्षेत्र में बड़ी छलांग है। टीडीएफ योजना के तहत विकसित ग्रीन प्रोपल्शन सिस्टम ने ऑर्बिट में सफलतापूर्वक अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया है। मंत्रालय ने कहा, पीएसएलवी सी-58 मिशन के तहत लॉन्च इस सिस्टम ने सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। इस परियोजना के लिए बंगलूरू स्थित स्टार्ट-अपर बेलाट्रिक्स एयरोस्पेस लिमिटेड को मंजूरी दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें