फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां भारती के सपूत' वेबसाइट लॉन्च: राजनाथ सिंह बोले- यह उन वीरों को समर्पित, जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया

Fri, 14 Oct 2022 09:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आजादी के बाद से ही हमारी सेना के वीर जवानों ने किन-किन हालातों का सामना कर देश को सुरक्षित रखा है उसका पूरा वर्णन करना कठिन है।
विज्ञापन
Rajnath Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में एक समारोह में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) के लिए 'मां भारती के सपूत' (MBKS) वेबसाइट लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आजादी के बाद से ही हमारी सेना के वीर जवानों ने किन-किन हालातों का सामना कर देश को सुरक्षित रखा है उसका पूरा वर्णन करना कठिन है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कि राष्ट्र की प्रगति की यात्रा में समय आ गया है कि देशवासी देश को कुछ वापस दें। उन्होंने लोगों से इस यात्रा में खुद को मुक्त सवार नहीं, बल्कि जिम्मेदार सवार समझने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि यह हमारा नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम शहीदों के परिवारों और घायल सैनिकों की सहायता करें। सैनिकों ने देश के लिए जो किया है, उसे हम कभी चुका नहीं सकते। वेबसाइट के जरिए लोग एएफबीसीडब्ल्यूएफ में योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने कहा कि सैनिकों और उनके परिजन की सहायता करने में दान की नहीं, बल्कि कृतज्ञता की भावना आनी चाहिए। इस बीच सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एएफबीसीडब्ल्यूएफ एक कोष है, जिसका उपयोग सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल होने वाले सैनिकों, नौसैनिकों और वायुसैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

‘चेयर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की घोषणा
इस बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने लेफ्टिनेंट जनरल पीएस भगत की याद में यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) में एक 'चेयर ऑफ एक्सीलेंस' स्थापित करने की घोषणा की। लेफ्टिनेंट भगत पहले ऐसे भारतीय अधिकारी थे, जिन्हें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान प्रतिष्ठित विक्टोरिया क्रॉस प्रदान किया गया था।

जवानों के परिवार का ख्याल रखना हमारा दायित्व: सिद्धार्थ
इस दौरान अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह पोर्टल 'मां भारती के सपूत' किसी भी नागरिक के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जो सशस्त्र बलों के सभी सैन्य लोगों के लिए योगदान देना चाहता है जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया है। यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि उनके परिवारों का अच्छी तरह से ख्याल रखा जाए। हमारे पास दुनिया के बेहतरीन सशस्त्र बल हैं। वे जो काम कर रहे हैं वह देश में किसी भी अन्य नौकरी के विपरीत और सबसे कठिन काम है। मैं भारतीय सेना से बहुत जुड़ा हुआ महसूस करता हूं और हाल ही में मैंने कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित 'शेरशाह' नाम की एक फिल्म की थी।

गौरवांवित महसूस कर रहा हूं: मोहित चौहान
गायक मोहित चौहान ने कहा कि मैं इस आयोजन में शामिल होने का सौभाग्य पाकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। पोर्टल 'मां भारती के सपूत' हमारे सशस्त्र बलों के परिवार के सदस्यों की मदद करेगा। मेरी सभी से अपील है कि जितना हो सके उतना दान करें। 

हर कोई हमारी सेना में अपना योगदान करे: कविता
गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने कहा कि मैं यहां आकर बेहद खुश हूं। 'मां भारती के सपूत' के शुभारंभ के साथ आम लोग हमारे सशस्त्र बलों के परिवारों में योगदान करने में सक्षम होंगे। यह एक बहुत अच्छी वेबसाइट है और मैं चाहती हूं कि हर कोई हमारी सेना में अपना योगदान करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें