फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में मिली बम की सूचना, तड़के हुई लैंड, विमान की जांच जारी

Fri, 14 Oct 2022 09:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिलहाल अधिकारी विमान की जांच कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
फ्लाइट में बम रखे होने की सूचना। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में शुक्रवार अल-सुबह ही बम रखे होने की सूचना मिली। फ्लाइट सुबह करीब 3.20 बजे दिल्ली में लैंड हुई। विमान में 14 क्रू सदस्य और 386 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद आनन-फानन में सभी को उतार लिया गया। अधिकारियों को अब तक विमान में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम की सोशल मीडिया साइट पर गुरुवार देर रात 11 बजे रूस से आ रहे विमान में बम की सूचना मिली थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि फ्लाइट में बम होने की जानकारी सीआईएसएफ को ईमेल के जरिए मिली। 

इससे पहले पिछले हफ्ते ही डीजीसीए को ईरान से चीन जा रही एक फ्लाइट में भी बम होने की सूचना मिली थी। तब भारत की तरफ से एहतियात बरतते हुए ईरान की महान एयर की इस फ्लाइट को जयपुर में लैंड करने की पेशकश की गई थी। वायुसेना ने फ्लाइट को लैंड कराने के लिए सुखोई लड़ाकू विमान भी भेजे थे। हालांकि, बाद में इस फ्लाइट में बम की सूचना झूठी साबित हुई थी।
विज्ञापन


शिवसेना सांसद ने सिंधिया को लिखा खत
वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर गोवा-हैदराबाद उड़ान के केबिन के अंदर धुएं की हालिया घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने एयरलाइंस को उच्चतम स्तर के सुरक्षा मानक सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जहां यात्रियों के पास एयरलाइंस चुनने का विकल्प होता है, वहीं उनके साथ काम करने वाले कैरियर पर उनकी रोजगार निर्भरता के कारण चालक दल के जीवन को बिना किसी सुरक्षा के जोखिम में डाल दिया जाता है। दरअसल, गोवा से आ रहे स्पाइसजेट के एक विमान को बुधवार रात हैदराबाद हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया, जब केबिन में धुआं देखा गया। विमानन नियामक डीजीसीए इस घटना की जांच कर रहा है। विमान से उतरते समय एक यात्री के पैर में मामूली खरोंच आई थी।

गो फर्स्ट बुजुर्ग यात्री के व्हीलचेयर से जुड़ी घटना की जांच कर रही
गो फर्स्ट इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता जाने वाले एक बुजुर्ग यात्री को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर न मिल पाने की घटना की जांच कर रही है। घटना बुधवार तड़के हुई जब यात्री के बेटे ने उसे व्हीलचेयर पर बिठाया, जो हवाई अड्डे पर उपलब्ध थी। यह व्हीलचेयर इंडिगो की थी। घटनाक्रम से अवगत तीन अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो के कर्मचारियों ने बुजुर्ग यात्री और उनके बेटे को व्हीलचेयर वापस करने के लिए कहा, क्योंकि इसे पहले से ही इंडिगो के एक अन्य यात्री के लिए बुक किया गया था। इसके बाद बुजुर्ग यात्री को विमान तक पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें