फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Germany: राजनाथ ने जर्मनी के रक्षा मंत्री से फोन पर की बात, आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर जताई सहमति

Tue, 08 Oct 2024 03:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मन संघीय रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हवाई और समुद्री क्षेत्र में अभ्यास और रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह और बोरिस पिस्टोरियस। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जर्मन संघीय रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हवाई और समुद्री क्षेत्र में अभ्यास और रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की। इसके अलावा, दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। वहीं, रक्षा औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और आपूर्ति श्रृंखला के तौर तरीकों और साधनों पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन


क्या बोले राजनाथ सिंह?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस ने क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करके अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमने क्षेत्रीय मुद्दों और अपनी साझा प्राथमिकताओं पर बातचीत की। हम भारत और जर्मनी के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर भी सहमत हुए।'

कुछ महीने पहले आए थे भारत
बोरिस पिस्टोरियस जून माह में चार दिवसीय भारत दौरे पर आए थे, तब भी भारतीय रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। जर्मन संघीय रक्षा मंत्री ने मुंबई जाकर पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का दौरा किया था।
विज्ञापन


भारत जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार
पिस्टोरियस ने कहा कि जर्मनी भारत जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने संकेत दिया कि हम अपने भागीदारों, इंडोनेशिया जैसे अपने विश्वसनीय भागीदारों, भारत जैसे भागीदारों का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें