पुलिस आयुक्त बी. दयानंद अनुसार, 170 किलो गांजा, दो किलो ओपियम, 13 ग्राम कोकीन, 372 ग्राम एमडीएमए, 998 एक्स्टसी गोलियां बमामद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि प्रतिदिन हम शहर के हर एक हिस्से में तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों की पहचान कर रहे हैं।
कर्नाटक के बंगलूरू में पुलिस ने नशीली दवाओं (ड्रग्स) के खिलाफ तलाशी अभियान तेज कर दी है। उन्होंने पिछले महीने नशीली दवाओं की तस्करी के सिलसिले में तीन विदेशियों समेत 67 लोगों को गिरफ्तार किया था। शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर के सभी हिस्सों की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि वे ड्रग्स तस्करी और तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हैं।
विज्ञापन
शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने कहा, "सितंबर के महीने में सभी डिवीजनों और अपराध शाखा समेत शहर की पुलिस को एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) अधिनियम के तहत 40 मामलों के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने लगभग 67 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें तीन विदेशी भी शामिल हैं।"
प्रतिदिन शहर के हर एक हिस्से में चलाया जा रहा अभियान
पुलिस आयुक्त बी. दयानंद अनुसार, 170 किलो गांजा, दो किलो ओपियम, 13 ग्राम कोकीन, 372 ग्राम एमडीएमए, 998 एक्स्टसी गोलियां बमामद की गई है। उन्होंने आगे कहा, प्रतिदिन हम शहर के हर एक हिस्से में तलाशी अभियान चलाकर आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। उनके पास से नशीली दवाएं भी बरामद कर रहे हैं। बंगलूरू में ड्रग्स की तस्करी में शामिल विदेशी नागरिकों को हम निर्वासित भी कर रहे हैं। 2024 में हमने अबतक 80 विदेशी नागरिकों को उनके देश भेज चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मामला दर्ज होता है हम इसकी जांच में तुरंत लग जाते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि दवा की आपूर्ति कहां से की जा रही है। जैसे एचएसआर लेआउट (क्षेत्राधिकार) में, जहां 28 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था। इसकी आपूर्ति तमिलनाडु से हो रही थी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वे यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि तमिलनाडु में मुख्य आपूर्तिकर्ता कौन है और वह कैसे आपूर्ति कर रहा है।