फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rajasthan: क्यों बार-बार ऐसे बयान दे रहे गहलोत, हाईकमान के साथ पायलट को संदेश, वसुंधरा को भी डाला संकट में

राहुल संपाल
Updated Thu, 19 Oct 2023 08:26 PM IST

सार

सीईसी की बैठक को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर आई कि पहली सूची में देरी मंत्रियों और विधायकों के नामों पर आपत्ति के कारण हुई है। गहलोत फिर से अपने सभी मंत्रियों को टिकट दिलाने के इच्छुक हैं। वह यह भी चाहते हैं कि पार्टी 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए सभी छह पूर्व बसपा विधायकों के साथ-साथ निर्दलीय विधायकों को भी मैदान में उतारे...
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Election - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht


राजे को भी संकट में डाल गए गहलोत

प्रदेश में अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटी वसुंधरा को भी गहलोत ने अपने बयान से झटका दे दिया है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि उनकी वजह से भाजपा को वसुंधरा राजे को दंडित नहीं करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि यह भाजपा का आंतरिक मामला है और वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे। लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि मेरी वजह से वसुंधरा को सजा नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह उसके साथ अन्याय होगा। इससे पहले मई में गहलोत ने धौलपुर में कहा था कि वह 2020 में कांग्रेस विधायकों के विद्रोह से बच गए, क्योंकि भाजपा नेता वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल ने धन-बल के माध्यम से उनकी सरकार को गिराने की साजिश का समर्थन नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next