फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: गहलोत के मंत्री का दावा- उपचुनाव में एक भी सीट जीती भाजपा तो छोड़ दूंगा राजनीति

Wed, 13 Oct 2021 11:29 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ खेल मंत्री अशोक चांदाना। - फोटो : Twitter/Ashok Gehlot
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने राज्य में विधानसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर अतिआत्मविश्वास जाहिर किया है। उन्होंने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर भाजपा ने उपचुनाव में एक भी सीट हासिल कर ली, तो वे राजनीति छोड़ देंगे। 
विज्ञापन


राजस्थान की वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव की तारीख तय की गई है। चांदना ने बुधवार को रिपोर्टरों से बातचीत के दौरान कहा, "राज्य के आज तक के इतिहास में सत्तारूढ़ पार्टी को उपचुनाव में उतनी सफलता नहीं मिली जितनी कांग्रेस को मिली है। अब तक छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं जिनमें से पांच कांग्रेस ने जीती तो एक पर भाजपा विजयी रही।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘दो और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन दोनों में से उनको (भाजपा) एक भी सीट आ जाए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।’’ इन चुनावों के लिए वल्लभनगर से नौ और धरियावद में सात उम्मीदवार मैदान में हैं। 
विज्ञापन


उधर भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने चांदना के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जब परिणाम आएंगे तब मंत्री का अहंकार जरूर टूटेगा। शर्मा ने कहा कि जनता मंत्री का घमंड और जनविरोधी सरकार को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी और विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा जनता के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें