बाबा बालकनाथ कौन हैं
राजस्थान के अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ मस्तनाथ मठ के महंत हैं। इसी कारण उनकी ड्रैसिंग स्टाइल यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह दिखती है। इसलिए उनको राजस्थान का योगी भी कहा जाता है। भगवा कपड़ों में रहने वाले महंत बालक नाथ को भाजपा के फायरब्रांड नेताओं में से एक माना जाता है। वह हिंदुत्व एजेंडे पर अपने आक्रामक रुख के कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी फायर ब्रांड वाली छवि के चलते वह आमजन में काफी प्रसिद्ध हैं। बाबा बालकनाथ ओबीसी कैटेगरी से आते हैं।
लोकसभा चुनाव 2019 में महंत बाबा बालकनाथ योगी अलवर से सांसद चुने गए थे। बाबा बालकनाथ ने कांग्रेस के दिग्गज नेता भंवर जितेंद्र सिंह को शिकस्त दी। बाबा बालकनाथ मस्तनाथ मठ के आठवें महंत हैं, जिन्हें महंत चांद नाथ योगी ने 2013 में अपना उत्तराधिकारी बनाया था। तब ही से वह राजनीति में खुद को आजमा रहे हैं।