फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi met train drivers: रेलवे का बयान- बाहर से आए थे ट्रेन चालक, यूनियनों ने कहा-हमारे मुद्दे एक जैसे

Sat, 06 Jul 2024 06:21 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahul Gandhi met train drivers: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कई ट्रेन चालकों से मुलाकात की है। इसे लेकर रेलवे की तरफ से बयान जारी किया गया है, कि राहुल गांधी जिन लोको पायलटों से मिले हैं, वो सभी बाहर से लाए गए थे। वहीं यूनियनों ने रेलवे के इस दावे का खंडन किया है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की ट्रेन चालकों से मुलाकात - फोटो : X/ @INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में 50 ट्रेन चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके मुद्दों को संसद में उठाने की बात कही है। वहीं राहुल गांधी की इस मुलाकात को लेकर भारतीय रेलवे की तरफ से बयान जारी किया गया है कि कांग्रेस के नेता जिन ट्रेन चालकों से मिले हैं, वो सभी बाहर से लाए गए थे। बता दें कि राहुल गांधी के इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोको पायलट्स के कंधों पर रेलवे सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। उनकी समस्याओं को दूर कर ही हम सुरक्षित रेलवे के लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सीपीआरओ के बयान का यूनियनों ने किया विरोध
राहुल गांधी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों की क्रू लॉबी के दौरे को लेकर उत्तरी रेलवे (एनआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि राहुल गांधी ने उन लोको पायलटों से मुलाकात की जो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के क्रू लॉबी से नहीं थे। सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा, ऐसा लग रहा है कि उन्हें बाहर से लाया गया था। वहीं कई लोको पायलट एसोसिएशनों ने सीपीआरओ के बयान का विरोध किया और कहा कि जब तक लोको पायलटों की शिकायतें एक जैसी हैं, तब तक उनके डिवीजनों और कार्यक्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना बेमानी है। 

रेलवे यूनियन का मामले में बयान
इस मामले में अखिल भारतीय लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के दक्षिण जोन के अध्यक्ष आर कुमारसन ने कहा, मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने कई रेल डिवीजनों के लोको पायलटों से बातचीत की, न कि केवल दिल्ली के लोगों से। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने क्रू लॉबी का दौरा किया और उस बिल्डिंग में बाहर से आने वाले पायलटों के लिए एक रनिंग रूम भी है। उन्होंने सभी से बात की, चाहे वे किसी भी डिवीजन से आते हों।
विज्ञापन


हमारे मुद्दे एक जैसे- IRLRO
वहीं भारतीय रेलवे लोको रनिंगमैन संगठन (आईआरएलआरओ) के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह भी राहुल गांधी के दौरे के दौरान वहां मौजूद थे उन्होंने कहा कि सभी रेल नेटवर्क के लोको पायलटों को समान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनकी शिकायतें भी समान होती हैं। उन्होंने कहा, कि चाहे वह लंबे समय तक ड्यूटी करने का मामला हो, साप्ताहिक आराम से वंचित होना हो या शौचालय और लंच ब्रेक की कमी हो, ये सभी सामान्य मुद्दे हैं जिनका सामना सभी डिवीजनों और जोन में ट्रेन चालक करते हैं। इसलिए यह मुद्दा नहीं बनता कि राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले ट्रेन चालक दिल्ली डिवीजन या किसी अन्य डिवीजन के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें