फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर रेलवे भी हुआ सतर्क, सफर से पहले यात्रीगण इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 08 Apr 2021 04:03 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यों में बढ़ते मामलों से रेलवे भी चिंतित नजर आ रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर रेलवे ने फिर से यात्रियों को जरूरी गाइडलाइन का ध्यान रखने की सलाह दी है...
विज्ञापन
Coronavirus Test at Railway station - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, तो कुछ शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच ट्रेन में भी सफर करने वाले यात्रियों को फिर से कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। इसे लेकर रेलवे ने यात्रियों को जागरूक करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर यात्रियों से अपील की है, कि वे यात्रा करने से पहले विभिन्न राज्यों द्वारा जारी स्वास्थ्य सलाह संबंधित दिशा-निर्देशों को जरूर पढ़ लें। खासकर वे जिस राज्य में जा रहे हैं, उस राज्य के दिशा-निर्देश जरूर ध्यान में रखें।  

राज्यों में बढ़ते मामलों से रेलवे भी चिंतित नजर आ रहा है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर रेलवे ने फिर से यात्रियों को जरूरी गाइडलाइन का ध्यान रखने की सलाह दी है। रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर ने अमर उजाला से कहा, देश के सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल से जुड़े स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का पालन करना होगा।
विज्ञापन




पहले की तरह स्टेशन और प्लेटफार्म पर प्रवेश से पहले यात्री की थर्मल स्कैनिंग और टिकट की जांच की जाएगी। कन्फर्म टिकट होने के बावजूद अस्वस्थ पाए जाने पर यात्रा करने से रोक दिया जाएगा। यात्री सफर के दौरान अपनी सीट किसी से एक्सचेंज नहीं कर सकेंगे। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों और स्टाफ के लिए फेस कवर या फेस मास्क पहनाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि पहले की तरह फिर से सभी मुसाफिरों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। ट्रेन स्टाफ के मांगे जाने पर उन्हें एप में अपनी स्थिति दिखानी होगी। इसके लिए सभी जरूरी जानकारियां टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को दी जाएगी। वहीं गंतव्य स्थल पर पहुंचने के बाद यात्रियों को वहां की राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा बनाए गए स्वास्थ्य प्रोटोकॅाल का पालन करना अनिवार्य तौर पर होगा। वहीं जहां तक संभव हो सके यात्री कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर ही सफर करें। कोरोना की जांच रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

हरिद्वार कुंभ में जाने से पहले रखें ध्यान

उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 से जुड़े प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य कर दिया है। कुंभ में प्रवेश की अनुमति उन्हीं को होगी, जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। वहीं जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है, वे कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाकर हरिद्वार में प्रवेश कर पाएंगे। रेलवे ने भी यात्रियों से कहा कि हरिद्वार कुंभ के लिए सफर से पहले राज्य सरकार की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। वहीं कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट लेकर ही सफर करें। कोरोना की जांच रिपोर्ट 72 घंटे के भीतर की होनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें