फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी मौसम: 400 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन चला सकता है रेलवे, यूपी और बिहार के लिए सबसे ज्यादा

Thu, 02 Sep 2021 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस महामारी के चलते अभी तक यात्रियों की कमी का सामना कर रहे रेलवे को इस त्योहारी सीजन में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बना रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 सितंबर से गणेश चतुर्थी के पर्व के साथ ही त्योहारी मौसम की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में दूसरे शहरों में बसे लोग अपने घर जाने की तैयारियों में लग जाएंगे। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुमान को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रेलवे का मानना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में बढोतरी होना तय है। ऐसे में दशहरा, दीपावली और छठ को देखते हुए रेलवे 400 से ज्यादा ट्रेनें शुरू कर सकता है।

विज्ञापन


रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को देखते हुए कम ही लोगों ने सफर किया था। लेकिन अब अधिकांश लोग कोरोना का टीका लगवा चुके है। इसलिए इस त्योहारी सीजन में लोगों के ज्यादा सफर करने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष त्योहार में जो स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी, इनमें से अधिकतर ट्रेन उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए होंगी।। यूपी में भी ज्यादा ट्रेन पूर्वी शहरों के लिए होंगी। 

इसके साथ ही दशहरे के दौरान पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए भी कुछ स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

सफर के दौरान कोविड नियमों का रखना होगा विशेष ध्यान

भारतीय रेलवे ने कोरोना महामारी के चलते स्टेशनों पर लोगों का मास्क पहना जाना सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। रेलवे स्टेशनों पर लोगों के मास्क पहनने को लेकर खास दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे परिसर में या फिर ट्रेन के अंदर मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाया जाएगा, जो कि 500 रुपये तक हो सकता है।

जुर्माना का प्रावधान सिर्फ मास्क को लेकर नहीं है। अगर आप रेलवे स्टेशन या ट्रेन के अंदर यहां-वहां थूकते हैं या फिर गंदगी फैलाते हैं तो भी आप पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

रेलवे का कहना है कि बिना मास्क के स्टेशन परिसर या ट्रेन में घूमने से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ेगा और यहां-वहां थूकने से स्टेशन परिसर और ट्रेनों में गंदगी रहेगी। गंदगी की वजह से लोगों को तमाम तरह की बीमारियां हो सकती हैं और अभी कोरोना काल में तो साफ-सफाई न रखने की वजह से कोरोना वायरस भी फैल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें