फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले, सोशल मीडिया कंपनियां चाहें तो किसी भी पार्टी को चुनाव जिता सकती हैं

Wed, 16 Nov 2022 10:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिम

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भले ही ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सुरक्षित है, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय चुनावों में धांधली हो सकती है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra resumes from Washim today - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर उंगली उठाते हुए कहा कि इसके जरिए चुनाव धांधली को अंजाम दिया जा सकता है। राहुल ने बुधवार को कहा कि सोशल मीडिया के जरिए चुनावों में धांधली की जा सकती है और अगर सोशल मीडिया कंपनियां चाहें तो किसी भी पार्टी को चुनाव जिता सकती हैं। उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना यह भी कहा कि सांप्रदायिक हिंसा को एक विचारधारा और उसके नेताओं द्वारा समाज में वैमनस्य पैदा करने के लिए रणनीतिक हथियार के रूप में प्लांट किया गया है। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कार्यकर्ता मेधा पाटकर और जीजी पारिख के नेतृत्व में नागरिक समाज के सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान ये बात कही। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि भले ही ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) सुरक्षित है, सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय चुनावों में धांधली हो सकती है। बड़ी सोशल मीडिया कंपनियां चाहें तो किसी भी पार्टी को चुनाव जिता सकती हैं। वहां व्यवस्थित पूर्वाग्रह लागू किया जा रहा है और मेरे सोशल मीडिया हैंडल इसका एक जीवंत उदाहरण हैं। कांग्रेस के एक बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने राजनीतिक लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव जैसे प्रासंगिक मुद्दों को उठाया।

राजनीतिक लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए मेधा पाटकर ने कहा कि यह ईवीएम के बारे में संदेह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका मतलब यह भी है कि वीवीपैट की सच्चाई सामने आना जरूरी है। उन्होंने सभी दलों के घोषणापत्र के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी के बारे में बात की, जिससे घोषणापत्र को सभी राजनीतिक दलों के लिए बाध्यकारी बनाने के लिए कानूनी सुधार किए जाने चाहिए। मानवाधिकार कार्यकर्ता इरफान इंजीनियर ने सांप्रदायिक वैमनस्य, ध्रुवीकरण और नफरत फैलाने वाले मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का असर विधानसभा चुनावों में नहीं बल्कि 2024 में होने वाले अगले संसदीय चुनावों में महसूस किया जाएगा।


गुजरात व हिमाचल चुनाव पर नहीं पड़ेगा यात्रा का असर
मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि आप पूछेंगे कि यात्रा का गुजरात या हिमाचल चुनाव पर क्या असर पड़ेगा? इसका कोई असर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का किसी वोट बैंक से कोई लेना-देना नहीं है। इसका मकसद राजनीति से परे है। यह राजनीतिक चोरों के खिलाफ राजनीतिक लोगों की यात्रा है। 

एकजुटता को बढ़ावा देगी यात्रा, 2024 के चुनाव पर पड़ेगा असर
रमेश ने कहा कि यात्रा एकजुटता को बढ़ावा देगी, इसने हमारी पार्टी को एकजुट किया है। इसका प्रभाव यदि कोई है, तो 2024 के चुनावों में महसूस किया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि 18 नवंबर को यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में एक भव्य जनसभा आयोजित की जाएगी। राहुल गांधी रैली में मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें