फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का केंद्र पर निशाना: कहा- आपकी सत्ता की भूख ने लाखों लोगों को दाने-दाने को तरसा दिया

Mon, 19 Jul 2021 01:05 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जुमलाजीवी हैशटेग ट्वीट कर आरोप लगाया, आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया। आपने लेकिन कुछ ना किया, बस रोज नया जुमला दिया।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया।

विज्ञापन


गांधी ने उस मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला, जिसमें दावा किया गया कि कोरोना वायरस संकट के दौरान मध्यम वर्गीय भारतीयों को भी राशन के लिए कतार में खड़ा होना पड़ा।

जुमलाजीवी हैशटेग के साथ राहुल गांधी ने ट्वीट कर आरोप लगाया, आपकी सत्ता की भूख ने लाखों को दाने-दाने को तरसा दिया। आपने लेकिन कुछ ना किया, बस रोज नया जुमला दिया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विरोध-प्रदर्शन को बढ़ावा देने वालों पर निशाना साधते हुए उन्हें आंदोलनजीवी करार दिया था। मोदी सरकार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस इस शब्द का उपयोग करती है।

सरकार पर लगातार हमलावर हैं राहुल गांधी
गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने सरकार पर सदियों से बनाई व्यवस्था को पलों में मिटाने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया था 'सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया'। राहुल गांधी लगातार वैक्सीन किल्लत, सीमा विवाद, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। राहुल ने अपने ट्वीट के साथ '#VaccineShortage #LAC #Unemployment #PriceHike #PSU #Farmers #OnlyPR' जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वैक्सीन और कोरोना पर कुप्रबंधन को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बीते दिन राहुल ने कहा था कि जुलाई आ गया वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला था।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें