एक अन्य ट्विटर यूजर ने जन्माष्टमी के शुभकामना संदेश का हवाला देते हुए लिखा कि राहुल को शायद मूर्तियों से कोई परेशानी है। दरअसल, राहुल ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भी भगवान कृष्ण की तस्वीर का इस्तेमाल नहीं किया था।
भाजपा आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी ने गणेश जी की तस्वीर का इस्तेमाल किए बिना गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष का हिंदुओं, उनकी संस्कृति, विश्वासों और परंपराओं के लिए यह तिरस्कार परेशान करने वाला है। कल्पना कीजिए कि कांग्रेस राज में हिंदुओं को व्यवस्थित भेदभाव का सामना करना पड़ा होगा।