फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाना: राहुल गांधी ने कोरोना टीकाकरण का ग्राफ साझा कर सरकार पर कसा तंज, लिखा- 'इवेंट खत्म'

Sun, 19 Sep 2021 12:34 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में ढाई करोड़ लोगों को टीका लगाकर भारत ने कीर्तिमान रच दिया, लेकिन उसके अगले दिन सिर्फ 85 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसपर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी , कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। मोदी सरकार पर लगातार वह हमलावर रहते हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। राहुल गांधी ने अपना ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर टीकाकरण को लेकर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीनेशन का ग्राफ साझा कर लिखा 'इवेंट खत्म' !।

विज्ञापन



दरअसल, राहुल गांधी का यह तंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हुए 2.5 करोड़ टीकाकरण पर था। 17 सितंबर को देश में ढाई करोड़ लोगों को टीकाकरण किया गया, जो अबतक किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हुए वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। 

टीकाकरण पर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
हालांकि, ये रिकॉर्ड अगले दिन कायम नहीं रहा। 18 सितंबर को सिर्फ 85 लाख लोगों को ही वैक्सीन लगाई गई। कोविन एप पर रात 11:59 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को मात्र 85.2 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। इसी के मद्देनजर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सिर्फ टीकाकरण अभियान को बढ़ाया गया, गैर भाजपा राज्यों पर केंद्र ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें