फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदे पर राहुल के आक्रामक सवाल, इस बयान के बाद पड़ सकते हैं कमजोर

Sat, 22 Sep 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rafel Rahul Gandhi
विज्ञापन

राफेल विमान सौदे में शनिवार को पूरे दिन आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। जहां  फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांक्वा ओलांद के बयान के बाद राहुल ने केंद्र सरकार पर एक के बाद एक आक्रामक सवाल दागे वहीं यूरोप के विदेश मामलों के मंत्रालय ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले को नया मोड़ दे दिया। पहले विवाद ओलांद के बयान पर मोदी की सफाई का रहा तो बाद में यूरोप के मंत्रालय ने फ्रांस सरकार की भूमिका से पल्ला झाड़ लिया। यानी ओलांद के बयान को ही यूरोप विदेश मामलों के मंत्रालय ने कमजोर कर दिया। इससे राहुल के आक्रामक तेवर अब कितने कमजोर पड़ेंगे ये देखने वाली बात है। पिछले कई दिनों से राफेल भारतीय राजनीति का गरमाया हुआ मुद्दा है। 

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को ओलांद के बयान के बाद विपक्ष और आक्रामक हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही ट्वीट के जरिए कहा था कि प्रधानमंत्री ने बंद दरवाजे के पीछे डील कर देश के साथ धोखा किया है। वहीं, शनिवार को गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के बयान पर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्होंने ऐसा ही किया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हितों के चलते रिलायंस को इसमें शामिल किया गया। याद दिला दें कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने कहा था कि राफेल सौदे में रिलायंस को शामिल करना भारतीय सरकार की सिफारिश थी। लेकिन यूरोप के विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा ताजा बयान से अब राहुल के सवाल कमजोर पड़ सकते हैं। 

एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी देश के पूर्व राष्ट्रपति हमारे प्रधानमंत्री को चोर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति सच कह रहे हैं या झूठ। राफेल सौदे को लेकर गांधी ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं। देश के नागरिकों को भी यह यकीन हो गया है कि 'देश का चौकीदार' चोर है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि राफेल सौदे में बहुत घालमेल हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा था कि जब इस सौदे में बदलाव हुआ था तो उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उस वक्त वह गोवा के बाजार में मछली खरीद रहे थे। 

विज्ञापन

राहुल के समर्थन में 'आप', कहा- मोदी सफाई दें या इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के केंद्र सरकार पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी चुप्पी तोड़ कर या तो स्वयं स्पष्टीकरण दें या इस्तीफा दें। आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि ओलांद के खुलासे से राफेल सौदे में घोटाले की बात सामने आई है। इससे दुनिया के सामने देश को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। 

राय ने कहा कि पिछले कई महीनों से आप सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां राफेल सौदे में घोटाले की बात उठा रही हैं। वहीं, रक्षा मंत्री और भाजपा के नेता इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।  उन्होंने कहा, ‘अगर ओलांद झूठ बोल रहे हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री को इसका मुंहतोड़ जवाब देकर उनके झूठ का पर्दाफाश करना चाहिये और अगर ओलांद सच बोल रहे हैं तो हमारे प्रधानमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिये क्योंकि अब इन दोनों विकल्पों के बीच अब कोई अन्य रास्ता नहीं बचा है।’

राय ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार मोदी के विदेश दौरों का सच सामने आने से रोकने के लिये ही लोकपाल का गठन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राफेल सौदे की जांच संयुक्त संसदीय समिति को सौंपने की मांग करती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें