फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDI Alliance: मुंबई में आज राहुल गांधी-विपक्ष की मेगा रैली, AAP से लेकर JMM तक के ये नेता रहेंगे मौजूद, जानें

Sun, 17 Mar 2024 08:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Rahul Gandhi Nyay Sankalp Padyatra Today: इंडिया ब्लॉक की प्रमुख रैली से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को मणिभवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'न्याय संकल्प पदयात्रा' करेंगे। गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव शुरू होने में करीब एक महीना बचा है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। अब आज सुबह राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा।

विज्ञापन




कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन मुंबई के शिवाजी पार्क में रविवार को एक मेगा रैली आयोजित करने के लिए तैयार है। इस रैली में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में भाग लेंगे।

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी न्याय यात्रा
राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से न्याय यात्रा शुरू की थी। राहुल भारत के 15 राज्यों, 110 जिलों, 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा से होते हुए मुंबई पहुंचे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी करीब 6700 किमी का सफर तय किया। हालांकि, इस बार उन्होंने बस और पैदल दोनों तरीके से यात्रा की है।
विज्ञापन


रैली में शामिल होंगे ये नेता

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव
  • राजद नेता तेजस्वी यादव 
  • शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे
  • राकांपा (सपा) प्रमुख शरद पवार


यह नेता भी रहेंगे मौजूद

  • झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन
  • पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 
  • आप नेता सौरभ भारद्वाज
  • भाकपा महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य
  • नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन
राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य मुंबई में डॉ. बीआर आंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया। राहुल के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। इससे पहले, धारावी क्षेत्र में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने जाति गणना के कांग्रेस के वादे को दोहराया और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में लौटी तो गरीब महिलाओं को उनके बैंक खातों में हर साल एक लाख रुपये मिलेंगे।

न्याय संकल्प पदयात्रा निकालेंगे राहुल गांधी
इंडिया ब्लॉक की प्रमुख रैली से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को मणिभवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'न्याय संकल्प पदयात्रा' करेंगे। गांधी अगस्त क्रांति मैदान के पास तेजपाल हॉल में बातचीत भी करेंगे। बता दें, कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को तेजपाल हॉल में हुई थी।

सात चरणों में होगा चुनाव
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक सात चरणों में होगा। वोटों की गिनती चार जून को होगी। महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक की रैली ऐसे समय में हो रही है जब राज्य के कई पार्टी नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण हैं। चव्हाण 13 फरवरी को मुंबई में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले बुधवार को मुंबई में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और पार्टी नेता अशोक चव्हाण की मौजूदगी में पार्टी के वरिष्ठ नेता पदमाकर वलवी भी भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें